कृषि विवि करेगा आम व जामुन दिवस का आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

2 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में होगा आयोजन

मिल्कीपुर। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आगामी 2 जुलाई को आम और जामुन दिवस का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो जे एस संधू के निर्देश पर उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय तथा प्रसार निदेशालय के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम पहली बार विश्विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में स्थानीय किसानों बागवानों समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के बागवानों को अपने बागों में उपलब्ध विभिन्न किस्मों के आम व जामुन के फल के साथ आमंत्रित किया गया है। सुदूर जनपदों के किसान अपने उत्पाद कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से प्रदर्शनी में शामिल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे एस संधू ने बताया कि यह प्रयास पूर्वी उत्तर प्रदेश में उपलब्ध स्थानीय फलों आम व जामुन की प्रजातियों को संकलित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
वर्तमान में देशी प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त आम की प्रजातियां तेजी से लुप्त हो रही हैं वही जामुन जैसे औषधीय गुणों से युक्त फल पौध रोपण को बढ़ावा न मिलने से विलुप्त हो रहे हैं जो स्थानीय बागवानी के लिए चिंता का विषय हैं। प्रो संधू को विश्वास है कि आम जामुन दिवस का आयोजन जहां विश्वविद्यालय को इन फलों की प्रजातियों के संरक्षण में सहयोगी सिद्ध होगा वही इन प्रजातियों पर शोध कर इनकी उत्पादकता व स्वाद,रंग आकार की गुणवत्ता को बढाने का कार्य करने में आसानी होगी।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले बागवान व किसान अन्य जानकारी के लिए अधिष्ठाता उद्यान एवं वानिकी प्रो विक्रमा प्रसाद पांडेय से उनके मोबाइल नं 9415717208 तथा निदेशक प्रसार प्रो ए पी राव से 9415720376 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले कृषकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे परन्तु किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग कराए अथवा अन्य मद में डेय नही होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya