in ,

युवा महोत्सव छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम : दीप कृष्ण वर्मा

साकेत महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

अयोध्या। शिक्षण संस्थाओं में युवा महोत्सव के आयोजन छात्र-छात्राओं की छिपी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है। उक्त उद्गार प्रबन्ध समिति के अवैतनिक सचिव दीपकृष्ण वर्मा ने साकेत महाविद्यालय में होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में व्यक्त किये।
प्राचार्य डॉ0 अजय मोहन श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ0 प्रणय कुमार त्रिपाठी के संयोजकत्व में भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
वाणिज्य संकायाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ0 मिर्जा शहाब शाह ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में सुमेधा तिवारी ने प्रथम, शिवांगी श्रीवास्तव ने द्वितीय वं दिलीप द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सपना चौधरी प्रथम, शिवानी सोनकर द्वितीय एवं अनुराग मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में दीक्षा सिंह प्रथम, सुमेधा तिवारी, द्वितीय व प्रतिमा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुमेधा तिवारी ने प्रथम, शिवांगी श्रीवास्तव द्वितीय एवं स्वेच्छा पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में सविता प्रथम, नीतू मौर्या द्वितीय एवं कीर्ति मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। निबन्ध प्रतियोगिता में विवेक त्रिपाठी, प्रतिमा तिवारी एवं मनु मिश्रा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। गायन प्रतियोगिता में हर्ष गुप्ता ने प्रथम, अंजली गुप्ता ने द्वितीय एवं अनन्नया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में संयोजकत्व एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों के रूप में डॉ0 परेश कुमार पाण्डेय, डॉ0 अशोक कुमार मिश्रा, डॉ0 पूनम जोशी, डॉ0 वन्दना जायसवाल, डॉ0 अनुराग मिश्र, डॉ0 रीना पाठक, डॉ0 शुचिता पाण्डेय, डॉ0 अंजनी कुमार सिंह, डॉ0 सरोज, डॉ0 आशुतोष सिंह, डॉ0 कविता सिंह, डॉ0 रचना सिन्हा, डॉ0 शिखा वर्मा, डॉ0 बुशरा खातून, डॉ0 कुमुद सिंह, डॉ0 सरला शुक्ला, डॉ0 अंजू, डॉ0 बाल गोविन्द, डॉ0 जनमेजय तिवारी, डॉ0 वेद प्रकाश वेदी, डॉ0 सुरभि पाल, डॉ0 अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 मनीष कुमार िंसह, डॉ0 निधि मिश्रा एवं डॉ0 संदीप कुमार वर्मा रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सड़क निर्माण में अच्छा काम कर रही भाजपा सरकार : कुंवर हरिवंश सिंह

सरयू जलमार्ग मार्च तक होगा पूरा, चलेगी एयरबोट : नितिन गडकरी