भाजपा सरकार में नौजवान, किसान व मजदूर परेशान : अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व विधायक ने सपा बूथ प्रभारियो के साथ की बैठक, किया सम्मानित

गोसाईगंज। विधानसभा गोसाईगंज के मुख्यालय पर मौजूद रामबली नेशनल डिग्री कालेज में समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठो व बूथ प्रभारियो की बैठक पूर्व विधायक अभय सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।इस दौरान पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

बैठक में पूर्व विधायक ने आगामी चुनाव को फतेह करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए मतदाता सूची को पुननिरीक्षण कार्य को सही कराने एवं नये मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहाकि पूर्व मुख्यमत्री अखिलेश यादव के किये गये कार्यो के दम पर 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में हर नौजवान,किसान,मजदूर भाजपा सरकार से परेशान है।

महंगाई चरम पर है,विकास का कोई कार्य नही दिखाई दे रहा है। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरे प्रदेश में परचम फहराना तय है। जिसके लिए अभी से ही सभी सेक्टर प्रमुख व बूथ प्रमुख चुनाव की तैयारी में जुट जाय।इस दौरान गोसाईगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रमेशचन्द्र पप्पू, समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष शशिकुमार अँगियार,देशराज चौधरी,अनिल भोज्वाल,सर्वेश मोनू,भानू यादव,पारस अँगियार,मेराज अंसारी,पुनीत मिश्रा,करुनाकर वर्मा,श्यामलाल,संजय मोदनवाल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya