अयोध्या। जनपद के थाना महाराजगंज के मड़ना गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, गांव के रहने वाले विनय यादव रात सोमवार की करीब 8.00 बजे अपने घर के सामने मौजूद थे, आरोप है कि विनय ने पड़ोसी गांव के निवासी लायक का पुरवा के रोहित यादव व दो अज्ञात के साथ शराब पी थी।
इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर गांव के दो सगे भाई विनोद यादव और रोहित यादव नशे की हालत में विनय के घर पहुंचे और वहां पर कहा सुनी हुई जिसके बाद रोहित यादव ने विनय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, गंभीर रुप से घायल विनय को मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, प्रारंभिक मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।