बस की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रौजागांव चीनी मिल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

अयोध्या जिले के रौजागांव मिल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने सामने से जा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए आसपास के चार थानों की पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मंगाकर बस के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक व घायल सभी लोग पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा और मटोली गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya