अयोध्या। जनपद के पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक और आरक्षी पद से प्रोन्नत कर्मियों को सोमवार को रैंक प्रतीक चिन्ह लगाया और प्रोन्नति पर बधाई दी।
पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने उपनिरीक्षक से प्रोन्नत होकर निरीक्षक बने अजय कुमार द्विवेदी और आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने एसएसपी के हमराह गौरी शंकर यादव को पदोन्नति मिलने पर रैंक प्रतीक लगाकर बधाई दी।साथ ही दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।