विश्व रामराज महासंघ ने कैदियों मे वितरित की सुरक्षा किट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मंडल कारागार में रविवार को विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह ने जेल अधीक्षक व जेलर के साथ मिलकर बंदियों को कोरोना से बचाने के लिए सुरक्षा किट वितरित किया।

जनपद अयोध्या में कोरोना महामारी को देखते हुए जिला अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देशन मे महामारी से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे मंडल कारागार में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह व जेलर गिरीश कुमार त्रिपाठी के द्वारा व विश्व रामराज्य महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह व राष्ट्रीय महासचिव आशीष मौर्य के सहयोग से लगभग 80 महिला व पुरुष बंदियों को इम्यूनिटी बढाने व कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुरक्षा किट वितरित की गई।

किट मे सैनिटाइजर ,मास्क, ग्लूकोस च्यवनप्राश वितरित किया गया ।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह ने बताया की आज जेल अधीक्षक के नेतृत्व में मंडल कारागार में कैदियों को सुरक्षा किट प्रदान की गई जिससे कैदियों को कोरोना महामारी से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े  केएम शुगर मिल में पानी की टंकी गिरने से एक की मौत, दो गम्भीर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya