विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्य क्षमता वृद्धि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए मिले 10 नए बोलेरो वाहन

कुमारगंज। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्य क्षमता में वृद्धि के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने सुविधाओं की बौछार करना प्रारंभ कर दिया है। इस क्रम में भारत सरकार ने विश्वविद्यालय के अधीन नव स्थापित 5 कृषि विज्ञान केंद्रों व 5 पुराने कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए कुल10 नए बोलेरो वाहन उपलब्ध करा दिए है।
वहीं विश्वविद्यालय के अधीन संचालित 7 उन कृषि विज्ञान केंद्रों पर जहां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित है उन केंद्रों पर योजनाओं व तकनीकों के प्रचार की दृष्टि से 7 नए वाहन महेंद्र टी यू वी 300 की उपलब्धता करा दी गई है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.एस. संधू तथा निदेशक प्रसार प्रो. ए.पी. राव के अथक प्रयास व मार्गदर्शन में पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रदर्शन निरन्तर निखरता जा रहा है इसके परिणामस्वरूप कृषि विज्ञान केंद्रों की वित्तदाई संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली तथा प्रदेश सरकार का विश्वास विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर तेजी से आगे बढ़ा है।
इन्ही के परिणामस्वरूप कृषि विज्ञान केंद्रों का सुदृढ़ीकरण करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने खजाना खोला है। निदेशक प्रसार ने क्रय की गई गाड़ियों को प्रशानिक भवन के प्रांगण में कुलपति प्रो जे एस संधू को अवलोकन कराया तथा इस मौके पर प्रसार निदेशालय की ओर से मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya