in

सड़को का विधायक वेद गुप्ता ने किया शिलान्यास

सड़के होती है विकास का आईना : वेद गुप्ता

अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पांच करोड़ की लागत से पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें मसौधा विकास खण्ड में सीसी निर्माण में 71.28 लाख की लागत से नवोदय विद्यालय के पास पुरवा मार्ग, कुरौली जंगल से जयनगरा 87.79 लाख, समाहाकला से पटखौली होते हुए कुर्मी का पुरवा 106.79 लाख, बाईपास देवकाली भीखापुर सम्पर्क मार्ग से शशि गैस एजेन्सी होते हुए तिलैया नाला रानोपाली 45.16 लाख, ब्लाक पूराबाजार रसूलाबाद आरती सम्पर्क मार्ग होते हुए हरिनाथ केशवपुर सम्पर्क मार्ग तक 96.53 लाख शामिल है।
शिलान्यास उपरान्त विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सड़के किसी क्षेत्र के विकास का आईना होती है। आवागमन में सड़के किसी भी प्रकार के व्यवधान की भूमिका में न हो इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है। जितना कार्य पिछली सरकारों के 15 वर्ष के कार्यकाल में नहीं हुआ उतना भाजपा के दो वर्ष के कार्यकाल में हुआ। इस अवसर पर आरईएस के अधिशाषी अभियन्ता मदनपाल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरभजन गौड़, रामगोपाल मांझी, कालिका सिंह, दिनेश मिश्रा, शिवनारायन तिवारी, नंद कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, विजय प्रताप, देवता पटेल, संतराम यादव, मुन्ना दूबे, रामजीत निषाद, महेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्य क्षमता वृद्धि

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वाधान में आयोजित हुई काव्य गोष्ठी