in

भाजपा के पक्ष में लाने के लिए महिला कार्यकर्ता हो तैयार

नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री अशोका द्विवेदी व महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी का हुआ स्वागत

अयोध्या। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री पार्षद अशोका द्विवेदी व महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी को बनाये जाने पर महिला मोर्चा के द्वारा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद क्षेत्रीय मंत्री अशोका द्विवेदी ने कहा कि संगठन के द्वारा जिस विश्वास के साथ पद दिया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है भाजपा नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए महिला कार्यकर्ता तैयार हो जाये। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा है लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकता तैयार है सभी अपनी पूरी ऊर्जा से भाजपा को जिताने का कार्य करेंगी।
स्वागत करने वालों में स्मृता तिवारी, यमुनोत्री केसरवानी, शकुन्तला गौतम, विजेता जायसवाल, माया सिंह, शशि शर्मा, मालती चौहान, उर्मिला तिवारी, मंजू गुप्ता, डा सोनी गरिमा मौर्या, रीता शर्मा, शकुंतला मौर्या, पुष्पा गिरी, रीता शर्मा, गुड्डी शर्मा सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता रहीं।

इसे भी पढ़े  विकसित भारत और खुशहाल भारत के निर्माण में योगदान दें नौजवान : नवीन जिंदल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

संचार तकनीक ने जीवन के हर क्षेत्र को किया प्रभावित : डॉ. सुधाकर त्रिपाठी

पासी सेना की जिला कमेटी का हुआ गठन