सपा सरकार बनने पर महिलाओं को दी जायेगी दो हजार मासिक पेंशन : लीलावती कुशवाहा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा महिला सभा का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अयोध्या। समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को दो-दो हजार मासिक समाजवादी पेंशन मिलेगी, लोहिया आवास की संख्या दुगुनी की जायेगी। उक्त बातें महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। अध्यक्षता महानगर की महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने तथा संचालन महानगर महासचिव अपर्णा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अलका सिंह कुशवाहा ने किया।

सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है उसी तरह का फार्मूला अपनाकर विधान सभा और लोक सभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आज महिलाओं की भारी संख्या उमड़ी। वक्ताओं ने सपा सरकार में महिलाओं के हित में किये गये कार्यों को बताया और भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा उत्पीड़न के मामले उठाये गये। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प महिलाओं ने लिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, पूर्व सचिव रूबी खान, मुन्नी पाल, शिल्पी चौधरी, परवीन, गोरखपुर की महिला सभा जिला अध्यक्ष विन्द्रा सैनी, सोफिया परवीन, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, जिला सचिव श्रीमती सीमा मौर्या, निशा खान, दुर्गा गुप्ता, निशात अख्तर आदि उपस्थित रहीं। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय ‘पवन’ ने आई हुई महिलाओं का स्वागत किया और महिला सभा की जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए उनके स्थान पर आस्था सिंह कुशवाहा को महिला सभा का जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करने का अनुरोध प्रदेश अध्यक्ष से किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अभय सिंह ने सम्बोधित किया और कहा कि महिलायें मजबूत इरादों की होती है और पुरूषों से ज्यादा कई मामलों में शक्तिशाली होती है। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, छोटेलाल यादव, मो0 हलीम पप्पू, हामिद जाफर मीसम, बाबूराम गोंड, इन्द्रपाल यादव, मो0 सुहेल, पारसनाथ यादव आदि ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़े  पंचतत्व में विलीन हुए सपा नेता मदन यादव

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya