-महिला मोर्चा ने गद्दोपुर महिला महाविद्यालय में आयोजित की संगोष्ठी
अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला महाविद्यालय गद्दोपुर, गोसाईगंज में “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, नवाचार और सामाजिक नेतृत्व के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सशक्त रूप से निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है। सरकार ने ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्टैंडअप इंडिया’ और ‘मुद्रा योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने, अपने परिवार और समाज की प्रेरणा बने।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना आत्मनिर्भर भारत का निर्माण अधूरा है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए हैं, वे देश के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, वह राष्ट्र निर्माण की अग्रणी शक्ति बन चुकी है। अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया।
संगोष्ठी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साधना नेगी, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाण्डेय, पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर, सुमन पासवान, चेयरमैन विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रसून लता सिंह, सीमा सिंह, माधुरी, सरिता कसौंधन, सरिता पाण्डेय सहित बडी संख्या में महिलाओं की उपस्थित रही।