भाजपा कमल संदेश पदयात्रा में सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम के अशफाक उल्ला खां वार्ड में भाजपा के द्वारा पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के घर घर पत्रकों का वितरण किया गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर संवाद भी स्थापित किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं गरीबों, किसानों व व्यापारियों के प्रति समर्पित है। सरकार हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को प्रदान किया गया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन का वितरण किया गया है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आलोक द्विवेदी, ओम मोटवानी, वीरभान सिंह, प्रमोद मौर्या, अनिल सोनी, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।
वहीं सीताकुंड वार्ड में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गयी। जहां घर घर जाकर लोगो के संवाद स्थापित किया गया। जनशिकायतों को सुनकर उनका निवारण भी किया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी क्षेत्रों विकास की लहर दौड़ रही है। इस अवसर पर अयोध्या अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, विद्याकांत द्विवेदी इत्यादि मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राठहवेली वार्ड में जनसम्पर्क किया व पदयात्रा का नेतृत्व किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रकों का वितरण किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा के दौरान मिल रहे समर्थन से जनता ने सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है। जनता योजनाओं को लेकर उत्साहित है। इस अवसर पर केशव बिगुलर, शैलेन्द्र कोरी, रंजीत पाण्डेय, पियूष रंजन श्रीवास्तव, डा कनक बिहारी पाठक, अशोक वर्मा, पियूष साहू, राजीव श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, रामनंदन तिवारी, जीशान मेंहदी, वकील हसन, सुनील यादव इत्यादि मौजूद रहें सलारपुर वार्ड में नागेन्द्र सिंह लल्लू, विनोद गुप्ता, इं रणवीर सिंह जितेन्द्र, श्रीकृष्ण, विक्की, डा केबी लाल, ओम प्रकाश की अगुवाई में दर्जनां कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। वार्ड में जनसम्पर्क कर पत्रक का वितरण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya