फैजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह का जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में हुए समारोह में भाजपा नेता कर्मवीर सिंह व अनुराग त्रिपाठी ने उन्हे 51 किलो की माला पहनायी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यालय पहुंचने से पूर्व शिवम सिंह का बीकापुर, मसौधा व नाका गांधी आश्रम पर स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के संघषों के बदौलत पार्टी को आज यह मुकाम मिला है। युवा मोर्चा के द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रसारित किया जाता है। जिससे युवाओं का लक्ष्य अपने देश और समाज के लिए कुछ करने का बन सके। संस्कार व अनुशासन के साथ भाजपा के कार्यकर्ता समाज के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करते है। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमे सौपी है उसका बखूबी निर्वाहन किया जायेगा। किसी के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जायेगी। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को युवा मोर्चा का सदस्य बनाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, कमलाशंकर पाण्डेय, संजीव सिंह, राममोहन भारती, रमेश सिंह, शिवकुमार सिंह, परमानंद मिश्रा, राम कुमार सिंह राजू, ऋषिकेश वर्मा, इंजीनियर रणवीर सिंह, हरभजन गौड़, शत्रुहन मोदनवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, पवन चैरसिया, युवराज सिंह, भरत श्रीवास्तव, आयुष मिश्रा, गौरव सिंह, शिवम गुप्ता, अरुण तिवारी, दीपक पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, धर्मवीर निषाद, मोनू पाण्डेय, जनमेजय सिंह, महंत अर्जुन दास, सुनील पाण्डेय, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, विवेक पाण्डेय इत्यादि मौजूद रहे।
Prev Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.