अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अलीउद्दीन का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधायक, महापौर, महानगर अध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

अयोध्या। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष अलीउद्दीन खान को बनाये जाने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, शिवनायक वर्मा ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओ का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। अलीउद्दीन खान बुद्धजीवी वर्ग से आते है। उनके जुड़ने से अल्पसंख्यकों का भाजपा के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। भाजपा की नीतियों की वजह से अल्पसंख्यकों का जुड़ाव पार्टी की ओर बढ़ा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य करती है। पार्टी में हर वर्ग का सम्मान है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि अलीउद्दीन खां मैथ व फिजिक्स से एमएससी बीएड तथा वर्तमान में शोध के छात्र है। स्वागत करने वालों में जीशान मेंहदी, निजामुद्दीन, एरार खान, डा अनिल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, बब्लू मिश्रा शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya