मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब रहे व्यक्ति को जल पुलिस नें बचाया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा होते-होते बच गया। घाट पर तैनात जल पुलिस की सक्रियता से एक शख्स की जान बच गई। बताया गया कि मंगलवार को जिले से सरयू किनारे विभिन्न घाटों के पास दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ जल पुलिस और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट स्थित विसर्जन स्थल पर आस पड़ोस के जिलों गोंडा और बस्ती से भी दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आई थी। सरयू किनारे नया घाट क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल ही रहा था कि दूसरी पहर लगभग 5ः00 बजे गोंडा क्षेत्र से विसर्जन के लिए आई प्रतिमा के साथ आया 30 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र परशुराम निवासी वजीरगंज थाना वजीरगंज जिला गोंडा मूर्ति विसर्जित करते समय मूर्ति के साथ सरयू की तेज धारा में बह गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने हल्ला गुहार की तो ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और सरयू में उतर बचाव और राहत अभियान शुरू किया तथा डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि विसर्जन के दौरान पड़ोसी जनपद गोंडा का सूरज चौहान डूबने लगा था। जल पुलिस के जवानों नित्यानंद,अजय कुमार,सचिन पाल ने मशक्कत कर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya