विवाहिता की जलकर संदिग्ध मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कदनपुर में विवाहिता शालिनी यादव पत्नी राजकुमार यादव की जलकर संदिग्ध मौत हो गयी। परिवारीजनों ने गम्भीर रूप से जली शालिनी यादव को लाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया परन्तु आधा घंटे के बाद ही उसकी मौत हो गयी। शालिनी का विवाह राजकुमार यादव से 10 दिसम्बर 2018 को हुआ था। मृतका के पिता पांचू यादव ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल डालकर जला देने का आरोप लगाया है। मृतका का मायका कोतवाली नगर के मोहल्ला महाजनीटोला में है। मृतका के पिता पांचू यादव ने बताया कि पति राजकुमार यादव, देवर बृजेश यादव, ननद सुमन यादव व सास आये दिन दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर कोतवाली नगर को पोस्टमार्टम के लिए मेमो भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  आवेशी मनोविकार से ज़ेन ज़ी रहे सतर्क : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya