डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विनय प्रकाश सिंह को मिली पीएचडी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली से हांसिल की उपाधि

अयोध्या। भारत सरकार संचार मंत्रालय नई दिल्ली में डाक विभाग के वरिष्ठ उप महानिदेशक एवं मुख्य सतर्कता अधिकार विनय प्रकाश सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली से डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल की है। सिंह पूरा बाजार के मूल निवासी हैं।

भारतीय डाक सेवा के 1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सिंह ने हाल ही में अपना शोध आईआईटी दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज से भारतीय डाक विभाग के सन्दर्भ में परिवर्तन प्रबंधन जैसे अत्यंत सामयिक विषय में पूरा किया है। उनकी पी एच डी थीसिस का विषय था- परिवर्तन के प्रतिरोध एवं परिवर्तन के प्रति तत्परता को प्रभावित करने वाले व्यक्तिपरक और प्रासंगिक कारक : भारतीय डाक पर एक अध्ययन।

इस शोध कार्य का लाभ डाक विभाग ही नहीं, बल्कि मैनेजमेंट क्षेत्र में शिक्षा व अनुसन्धान से जुड़े विद्वानों व शोधार्थियों को भी मिलेगा। सिंह उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं। सेना डाक सेवा कोर में कार्य के करने के अलावा पूर्व में अन्य महत्वपूर्ण संगठनों जैसे संघ लोक सेवा आयोग और यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत अफागानिस्तान में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़े  शनि धाम मंदिर से पीतल का घंटा व त्रिशूल चोरी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya