रुदौली । शुक्रवार को मवई थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल लेने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश सीएमएस को दिए।
असल में शुक्रवार को बरतरा गांव निवासी देवर-भाभी लवकुश व राज कुमारी समेत दो दर्जन लोग ट्राली से मां कामाख्या धाम दर्शन करने जा रहे थे। तभी रतनपुर-बाबाबाजार मार्ग पर भवानीपुर गांव के निकट खेत में ट्राली पलट गई। इस हादसे में देवर-भाभी समेत आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से राज कुमारी व लवकुश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह जानकारी होने पर शनिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। फिर सीएमएस को बुलाकर घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विधायक ने घायल श्रद्धालुओं का जाना हाल
114
previous post