अवध विवि शिक्षकों व कर्मचारियों ने जताया हर्ष
फैजाबाद। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित को यू0पी0 रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। आल इण्डिया कान्फ्रेन्स आॅफ इन्टलेक्चूअल्स द्वारा प्रदान किये जाने वाला यह पुरस्कार शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जी0बी0जी0 कृष्णमूर्ति, अध्यक्ष आल इण्डिया कान्फ्रेन्स आॅफ इन्टलेक्चूअल्स एवं लेफ्टिनेन्ट जनरल के0एम0 सेठ की गौरवमयी उपस्थिति के मध्य अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय सचिव अशोक दूबे ने बताया कि यह उत्कृष्ठ पुरस्कार शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित नागरिकों को प्रदान किया जाता है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त विश्वविद्यालय प्रदेश स्तर पर ही नहीं वरन राष्ट्रीय फलक पर उभरकर जो शैक्षिक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आपके अतुलनीय सहयोग से विश्वविद्यालय ही नहीं आम जनमानस भी आपकी इस प्रतिभा से परिचित हुए है। यू0पी रत्न अवार्ड से सम्मानित प्रो0 दीक्षित की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार एवं शिक्षक वर्ग गौरान्वित अनुभव कर रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 एस0एन0 शुक्ला, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 एम0पी सिंह, प्रो0 अशोक शुक्ला, ई0 आर0के0 सिंह, डाॅ0 विजेन्दु चर्तुवेदी, डाॅ0 राजेश कुशवाहा, डाॅ0 राज नारायण, पाण्डेय, डाॅ0 अनिल विस्वा ने हर्ष व्यक्त किया।
Comments are closed.