युवा महोत्सव के दूसरे दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

400 मीटर दौड़ में अन्नपूर्णिमा तिवारी रहीं प्रथम

अयोध्या। का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन एक बार फिर छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में अन्नपूर्णिमा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सविता कन्नौजिया द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में अवध किशोर प्रथम, मलखान यादव द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में अभय सिंह प्रथम, अवध किशोर द्वितीय तथा अभय प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की ही 200 मीटर दौड़ में भी जहाँ अभय सिंह प्रथम व अवध किशोर द्वितीय रहे वहीं चन्द्रदेव मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में जहाँ विशाल विश्वकर्मा प्रथम, सौरव सिंह द्वितीय तथा आदर्श श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं डिस्कस थ्रो में रंजना यादव प्रथम, जयश्री गुप्ता द्वितीय तथा निकिता तृतीय रहीं। जहाँ छात्रों की डिस्कस थ्रो में वीर सिंह यादव प्रथम, बृहस्पति मणि त्रिपाठी द्वितीय और सुजीत वर्मा तृतीय रहे वहीं छात्रों की शॉर्टपुट प्रतियोगिता में अभय सिंह प्रथम, शरद द्वितीय और सचिन यादव तृतीय स्थान पर रहे।

छात्राओं की शॉटपुट प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, आकृति सिंह द्वितीय और अंजली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की साइकिल दौड़ में मो० शहजाद, अमन कुमार तथा अशोक यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की साइकिल दौड़ में अन्नपूर्णिमा तिवारी प्रथम, सरिता कन्नौजिया द्वितीय और अंजलि देशमुख तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की लम्बी कूद में चन्द्रदेव मौर्य प्रथम, अभय प्रताप यादव ने द्वितीय तथा सचिन यादव ने तृतीय स्थान पाया। दूसरी तरफ छात्राओं की लम्बी कूद प्रतियोगिता में रंजन यादव प्रथम, निकिता द्वितीय तथा प्रीति वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। अभय सिंह और अन्नपूर्णिमा तिवारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। युवा महोत्सव के अन्तर्गत कर्मचारियों, प्राध्यापकों और प्राध्यापिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और सद्भावना रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जहाँ प्राध्यापिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में डॉ. पूनम जोशी प्रथम, डॉ. रीता सिंह द्वितीय और डॉ. कविता सिंह तृतीय रहीं। प्राध्यापकों में डॉ. अखिलेश ने इस वर्ष भी लगातार चौथी बार म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाने का रिकॉर्ड बनाय।

इसे भी पढ़े  पीएनजी ज्वेलर्स की 194 वर्षों की विरासत अब रामनगरीअयोध्या में

डॉ०आलोक को द्वितीय व डॉ रामलाल को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। कर्मचारियों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रवीन्द्र पाण्डेय अव्वल रहे, ऋषि शंकर शुक्ला को द्वितीय तथा अवधेश अग्रहरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राध्यापकों की रस्साकशी प्रतियोगिता में मुख्य नियन्ता की टीम ने छात्र कल्याण अधिकारी के टीम पर विजय प्राप्त की। प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि अयोध्या नगर आयुक्त विशाल सिंह और विशिष्ट का परिचय कराते हुए स्वागत किया। डॉ विशाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ियों को जीत-हार की परवाह किए बिना ही पूरे जी-जान से खेलना चाहिए क्योंकि प्रतियोगिताएं तो पूरे जीवन भर होती रहती हैं। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष प्रबन्ध समिति दीपकृष्ण वर्मा और प्राचार्य प्रो० अभय कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

दो दिन तक चले इस क्रीड़ा महोत्सव में निर्णायकों राजेंद्र प्रताप सिंह, ओम शिव, अभय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, सिम्पल यादव, मुकेश सिंह और शिवकरनसिंह को शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक मंडल के सदस्यों हरीश श्रीवास्तव, संजय यादव, अपूर्व पण्डेय और अभय यादव को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya