वामा सारथी ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर  

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य लाभ के संबंध में परामर्श दिया गया


अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पत्नी की ओर से संचालित वामा सारथी की ओर से रविवार को आयुष शिविर का आयोजन किया गया।रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित इस शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य लाभ के संबंध में परामर्श दिया गया।

पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन(वामा सारथी) की ओर से वाम वेलनेस कैम्प स्वास्थ्य  शिविर का आयोजन किया गया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में आयुष विभाग की सहभागिता से आयोजित शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक की ओर से चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं कल्याण के उद्देश्य से किया गया, जिसमें पुलिस एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थिति रहे।

इसे भी पढ़े  मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya