योग शपथ में उत्तर प्रदेश बनायेगा रिकार्ड : प्रो. प्रतिभा गोयल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए अवध विवि की कुलपति ने किया उत्साहवर्धन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने शनिवार को सायं साढ़े छह बजे ऑनलाइन योग शपथ का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए लता चैक स्थित हेल्प डेस्क पहुॅच कर शिक्षकों एवं वालंर्टियर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं पुरातन छात्र-छात्राओं के अलावा आमजनमानस से भी अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन योग शपथ लेकर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान दिलाने की अपील की। जिससे अपने उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सके।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ऑनलाइन योग शपथ का विश्व कीर्तिमान बने इसके लिए उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ दिलाई जा रही है। इसमें आमजनमानस भी जुड़़ सकते है। निश्चित ही आपके एक मिनट के सहयोग से अवध विश्वविद्यालय पहला स्थान प्राप्त करने के साथ उत्तर प्रदेश योग शपथ का विश्व रिकार्ड बनायेगा। कुलपति प्रो0 गोयल ने लोगों से संवाद करते हुए हुए बताया कि ऋषियों मुनियों का अनमोल उपहार हमें योग के रूप में मिला है। इसे जीवन में अपनाने से कई व्याधियों से छुटकारा पा सकते है। आइये हम सभी ऑनलाइन योग शपथ लेकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।

योग नोडल समन्वयक प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन योग शपथ का अयोध्या सहित विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। 18 जून तक ऑनलाइन योग शपथ अभियान चलेगा। विश्वविद्यालय को साढे पांच लाख का लक्ष्य दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए 18 जून तक अयोध्या के आमजनमानस भी हिस्सा लेकर योग शपथ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए उन्हें राजभवन के पोर्टल व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर योगा प्लेज डॉट इन के लिंक पर जाकर विश्वविद्यालय का नाम व मोबाइल नम्बर दर्ज करने के बाद ओटीपी आयेगा उसे अपलोड करने उपरांत आई टेक द प्लेज पर क्लिक करने पर योग ऑनलाइन शपथ सर्टिफिकेट जनरेट हो जायेगा।

इसे भी पढ़े  कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से हाईवे पर जाम, वाहनों की लंबी कतार 

इस अभियान में हम सभी के एक छोटे प्रयास से विश्व कीर्तिमान बनेगा। इस अभियान में प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 निमिष मिश्रा, डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 रामजीत सिंह यादव व वालंटियर्स शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में बीए कोर्स के समन्वयक डॉ0 डीएन वर्मा ने शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा ऑनलाइन योग की शपथ दिलाई। इसमें डॉ0 प्रतिभा, डॉ0 स्वाति सिंह, डॉ0 मीनू वर्मा, डॉ0 मृदुला पाण्डेय, डॉ0 मिथिलेश तिवारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya