बीते 9 वर्षो में हुआ देश का अभूतपूर्व विकास : गुलाबों देवी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सांसद लल्लू सिंह से जिलो की शिक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सांसद लल्लू सिंह से जिले की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने तथा विद्यार्थियों की अपेक्षाओं की पूर्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वहीं जनपद में महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर भी वार्ता हुई। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबों देवी ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए है। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

महाजनसम्पर्क अभियान में लोकसभा क्षेत्र की जनता से सम्पर्क व संवाद के जरीये सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गरीबों, मजदूरों व किसानों के चेहरो पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। सरकार की योजनाएं गरीबों के प्रति समर्पित है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है।

भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी ने रामनामी पहनाकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इसके उपरान्त माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने श्रीरामजन्मभूमि व कनक भवन में दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, राजेश सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya