उ.प्र. कबड्डी एसोसिएशन की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की बैठक त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। इस दौरान पुराने कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ आगमी चैम्पियनशिप व प्रतियोगिताओं के आवंटन के विषय में विचार किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि इस दौरान गत दिनों हुए कार्यक्रमों की पुष्टि के साथ कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत लेखों की पुष्टि हुई। इसके साथ प्रतियोगितओं में 46 वी सीनियर पुरुष जोनल स्टेट चैम्पियनशिप जोन ए जोन बी जोन सी तथा जोन डी, 46वीं सीनियन पुरुष अंतर जोन स्टेट चैम्पियनशिप, 46वीं सीनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप, सब जूनियर बालक/बालिका स्टेट चैम्पियनशिप व सीनियर पुरुष महिला आमंत्रण प्रतियोगिता पर चर्चा हुई। विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश में कब्बड़ी के स्तर में सुधार लाते हुए यहां के खिलाड़ियों को विकसित किया जायेगा।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya