अयोध्या। अन्तरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील फैजाबाद ने शहर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकोष अधिकारी मनप्रीत कौर ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विभिन शहरो से आकर महिलाओं ने हस्तकला, गृह सजा परिधान आदि के आकर्षण स्टॉल लगाए एवं स्थानीय महिला उद्यमियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में पृथ्वी समरसता चैरिटी संस्था एवं पिटारा क्राफ्ट के निशुल्क स्टॉल को प्राथमिकता दी गयी साथ ही शहर के विभिन भागों में जाकर पर्यावरण के साथ खुद को जोड़कर सेल्फी खींचकर लाने की प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की चेयरमैन एकता अग्रवाल क्लब अध्यक्ष अंजु अग्रवाल सचिव रेखा पांडेय कोषाध्यक्ष ममता सिंह आइएसओ अंजु अग्रवाल उपाध्यक्ष रीता खटरी मिशन ममता बीना अग्रवाल आदि शामिल रहे।
इनरव्हील ने लगाई प्रदर्शनी
103
previous post