नवनिर्मित मॉल-ए-अवध में दो छविगृहों का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन


अयोध्या। नगर के नहर बाग में नवनिर्मित मॉल ए अवध में स्थित ढिशूम सिनेमा द्वारा संचालित दो छविगृहों का उद्घाटन बुधवार की शाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने फीता काट व नारियल फोड़कर किया। जिले का यह पहला स्क्रीन सिनेमा है जिसमें दो थियेटर संचालित हैं। थ्रीडी छविगृहों में म्यूजिक सिस्टम, पर्दे व प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हैं।

मुख्यअतिथि मंडलायुक्त ने पत्रकारो से कहा कि अयोध्या में इस तरह के मॉल की आवश्यकता है। इसके संचालन मेेें कर्मियों के अलावा जनता का बड़ा योगदान है। यह मॉल बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं पर्यटकों की आवश्यकता को पूरा करेगा। अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह ने अंगवस्त्र व बुके देकर किया। उनका सहयोग शान्तनु सिंह बाबू ने किया।

इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचन्दर यादव, पूर्व मंत्री व विधायक मिल्कीपुर अवधेश प्रसाद, विधायक अयोध्या प्रतिनिधि अमल गुप्ता , पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, व्यापारी नेता चन्द्रप्रकाश गुप्ता, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, पूर्व विधायक शोभा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम प्रतिभा तिवारी, सहायक श्रमायुक्त आनन्द सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख शिवकुमार ङ्क्षसह, मंजुला झुनझुनवाला, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, अपर आयुक्त वाणिज्य कर ए.के. राय, संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर धनंजय ङ्क्षसह, नीरज जायसवाल, अरुण अग्रवाल, ज्ञान केसरवानी, अमृत राजपाल अधिवक्ता दिनेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शक्ति सिंह, अभय सिंह, रमाशंकर सिंह, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह, रणविजय ङ्क्षसह,विनोद शर्मा, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, चार्टड एकाउटेन्ट सजन अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता हरीश बंसल, तुषार धींगरा सी एंड फाउंडर सीईओ, बब्बू सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़े  शराब के नशे में की थी दलित युवती की हत्या

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya