हटाए गए कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विवादों के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते थे डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ रमेश प्रताप सिंह को दी गई विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा की जिम्मेदारी

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में अनवरत विवादों से घिरे विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह को आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया है। उनके स्थान पर कृषि महाविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग में तैनात सह प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सहित विश्वविद्यालय का प्रभारी सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।

इस आशय का आदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस प्रमाणिक के अनुमोदनोपरांत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ सुशांत श्रीवास्तव द्वारा जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा संबंधी कार्यों में अत्यंत लापरवाही वरती जा रही थी और आदेशों, निर्देशों का सम्यक अनुपालन एवं निर्वहन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय विश्वविद्यालय हित में लिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय के सुरक्षा अनुभाग को जल्द ही एक नया वाहन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े  मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 14 लाभार्थियों को मिली सहायता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya