दो भिखारियों ने साथी की ईंट से कूंचकर की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset


-पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश


अयोध्या। गुरूवार की देर रात कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सरयू घाट पर दो भिखारियों ने अपने ही साथी की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं भिखारियों ने मृतक की आंख भी निकाल ली थी। पूरी रात दर्द से तड़प रहे अधेड़ को जब सुबह घाट पर लोगों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शैलेश पांडेय समेत पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।


घटना नया घाट चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई है। सुबह लोगों ने लहुलूहान देखा तो उसे श्रीराम चिकित्सालय भिजवाकर पुलिस को सूचित किया। वहीं चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, एसपी सिटी विजय पाल सिंह व सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल कर जायजा लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान 60 वर्षीय राम बहादुर गुप्ता निवासी बिहार के रूप में हुई है।

दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। महंत रामदास के अनुसार हत्यारों ने श्याम की आंख भी निकाल ली है। नयाघाट चौकी इंचार्ज धमेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि तीनों व्यक्ति भीख मांगने का काम करते थे। गाली-गलौच करने वाले श्याम से बदला लेने के लिए दो आरोपियों ने हमला किया था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya