रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर, एक की मौत, 16 घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कोहरे के चलते हुआ हादसा, अम्बेडकरनगर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी बस


अयोध्या। जनपद में कोहरे के कहर के चलते रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। अंबेडकरनगर के टांडा से लखनऊ यात्रियों को लेकर जा रही बस कोतवाली अयोध्या के शंकरगढ़ के पास ट्रक से भिड़ गई।

हादसे में अकबरपुर के आलापुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी 38 वर्षीय हरिश्चंद्र की मौत हो गई जबकि बस में सवार लगभग 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है अन्य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े  पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक 'नो वेंडिंग जोन' होगा रामपथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya