अयोध्या। तारून थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक मकान में सीढ़ी लगाकर जेवरात व नकदी पार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तारून थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय की पुलिस टीम ने चोरी के सामान के साथ राकेश कुमार निवासी रैकवार पट्टी थाना तारून और संतोष कुमार निवासी अरवत थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से गोसाईगंज थाना क्षेत्र से चोरी एक मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स और तारुन थाना क्षेत्र से चोरी सोने की एक अंगूठी,चांगी की काले नग युक्त अंगूठी तथा 730 रूपये और आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में मंगलवार रामभवन वर्मा निवासी चितावा को पीड़ित ने सीढी लगा घर में घूसकर आलमारी में रखा 15 हजार रुपए,सोने की एक अंगूठी व चांदी का एक जोड़ी पायल,दो जोडी बिछुआ, मटरमाला वाली एक सोने की लाकेट,बेटे का आधार कार्ड और चांदी की काला नग लगा हुआ एक अंगूठी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि किश्त पर मोबाईल खरीदी थी। जिसकी किश्त भरने और शरीर में कई जगह गांठ के इलाज में डाक्टर का बकाया पैसा देने के लिए वारदात की। दोनों एक कैटर्स के यहां बर्तन धुलाई के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए। राकेश कुमार के खिलाफ पहले से मारपीट और संतोष कुमार के खिलाफ चोरी व एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज मिली है।