मोबाइल चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार,आईफोन समेत 27 फोन बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने झारखंड निवासी दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह आईफोन समेत कुल 27 मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल चोरी के एक दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी का चालान किया है।

बुधवार को सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि रौनाही पुलिस में एक मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहकीकात में जुटी प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही लाल चन्द्र सरोज की पुलिस टीम ने चन्दा सबर और पुरिला निवासीगण इंचड़ा थाना जादूगोड़ा जिला पूर्वी सिंहभूमि,झारखण्ड को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग अलग जगहो से चोरी छह आईफोन तथा 21 एन्ड्राएड फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने गाड़ियों,बाजार व घरों से मोबाइल चोरी की बात कबूल की है।

इसे भी पढ़े  चारपाई के पाटी से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या, मां-बाप, भाई और बहन गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya