विद्युत मोटर चोरी में नामजद समेत दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की खांडसा थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी विद्युत मोटर के मामले में नामजद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

27 जुलाई की रात खांडसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिड़सिड़ पूरे सिरवार निवासी किसान शिव प्रसाद मिश्रा पुत्र हरिनाथ मिश्र के खेत से सिंचाई के लिए लगाई गई विद्युत मोटर चोरी हो गई थी। पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत में आरोप था कि खोजबीन में पता चला कि खेत में सिंचाई के लिए लगे मोटर को गांव का ही शिवकुमार चोरी किया है। प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

खंडासा पुलिस का कहना है कि विवेचक उपनिरीक्षक अब्दुल वहीद खांन की पुलिस टीम ने मंझनपुर निवासी के मड़हे के निकट से नामजद आरोपी
49 वर्षीय शिवकुमार पुत्र बाबूराम और उसके बेटे 18 वर्षीय राकेश निवासीगण ग्राम सिड़सिड़ पूरे सिरवार थाना खण्डासा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराया गया विद्युत मोटर बरामद हुआ है। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा दोनों का चालान किया गया है।

इसे भी पढ़े  रामनगरी में हर हर महादेव के जयकारों से छाया भक्ति का माहौल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya