छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के प्रयास में दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिक छात्रा को बरगलाकर अपने जाल में फंसा उसके धर्मांतरण के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेजवाया है।

गौरतलब है कि काफी जद्दोजहद और आला अधिकारियों से शिकायत के बाद घटना के दो दिन बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर हसनू कटरा मिर्जा अली बाजार थाना कैण्ट निवासी खालिद अंसारी और शिवम यादव निवासी ग्राम पूरे हुसैन कोतवाली नगर के खिलाफ केस पंजीकृत किया था। शिकायत में आरोप था कि एक कॉलेज की छात्रा उनकी 16 वर्षीय पुत्री की पढ़ाई के दौरान शिवम यादव से जान पहचान हुई और शिवम ने पुत्री की मुलाकात हसनू कटरा निवासी खालिद अंसारी से कराई।

गिफ्ट देकर अपने जाल में फंसाने के बाद खालिद उसे मजार, मस्जिद और मौलानाओं के पास ले गया तथा पवित्र जल जमजम पिला उसे पवित्र करने का झांसा दिया गया। जिसके बाद निकाह की बात कही गई तथा दोनों ने कई बार पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी था कि शादीशुदा कई बच्चो के पिता खालिद की कोशिश धर्मांतरण करवा पुत्री को बेंचने की थी। केस दर्ज कर विवेचना के दौरान गिरफ्तारी आदेश के बाद कैंट पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को नियावां चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya