अपहरण कर हत्या करने के दोनो नामजद आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हत्या में प्रयुक्त दो लाठी व एक चमड़े का बेल्ट बरामद

गोसाईगंज। गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण कर हत्या करने के मामले में दोनो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक आरोपियों को पुलिस ने टन्डौली रेलवे क्रासिंग के पास से भोर में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राम अनुज यादव पुत्र स्व. रामतीरथ यादव निवासी समंथा मडियवा व होमगार्ड दिलीपकुमार यादव पुत्र जगेश्वर यादव निवासी चौरहिया थाना महराजगंज अयोध्या के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 2 लाठी व 1 चमड़े का बेल्ट बरामद किया है। मालूम हो कि बीते दिन राम अनुज यादव के यहां चोरी हुई थी।

चोरी की आशंका में राम अनुज यादव रविवार को अंकारीपुर निवासी आशुतोष सिंह को पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास से अपने चार से पांच साथियों के साथ जबरन अगवा कर अपने गांव मडियवा ले गया, जंहा पहले से ही रेहान व एक अन्य युवक को बांधकर कई लोग पीट रहे थे,जंहा उसे भी लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटा गया। पिटाई में कोतवाली का होमगार्ड दिलीप यादव भी शामिल था। पिटाई से रेहान की मौत हो गयी। आरोपियों ने पिटाई से घायल एक अन्य युवक की बाइक पर मृतक को बीच मे बिठाकर आशुतोष सिंह को पीछे बैठकर भगा दिया।

पिटाई में घायल बाइक चालक राजापुर के पास नहर के किनारे दोनो को धकेल कर भाग गया। लोगो ने जब दोनो को नहर के किनारे पड़ा देखा तो कोतवाली पर सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एसआई उपेंद्र सिंह ने दोनो को सीएचसी भिजवाया,जंहा चिकित्सक ने रेहान को मृत घोषित कर दिया और आशुतोष को प्राथमिक उपचार के बाद जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया। आशुतोष सिंह के भाई रूपम सिंह की तहरीर पर दोनो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय रवाना किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya