नहर में गिरा ट्रक, चालक-खलासी घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मवई चौराहा पर हुआ हादसा

रुदौली। लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदा हुआ ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ कर नहर में गिर गया। इस हादसे में चालक व खलासी घायल हो गया जिन्हें ग्रामीणों ने पास के निजी अस्पताल में इलाज करवाया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर मोहित थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर शारदा सहायक डबल नहर के पुल की रेलिंग तोड़ कर एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा हुआ ट्रक अयोध्या की ओर जाते समय गिर गया।हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया गनीमत रही कि नहर में अधिक पानी नहीं था वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन को मंगवाया गया है।

घायलों की पहचान चालक भोला प्रसाद व परिचालक शिव प्रकाश निवासी पटराठा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। इस बाबत हल्का दरोगा गुलाम रसूल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मौके पर सिपाहियो को भेजा गया है।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya