धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद स्थल पर फहराया गया तिरंगा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ट्रस्टी ने कहा जल्द ही नक्शा पास हो जाएगा और मस्जिद बनाने का कार्य शुरू होगा

सोहावल। धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर धन्नीपुर मस्जिद के परिसर में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने शान से तिरंगा लहराया।इस मौके पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान व दूसरे ट्रस्टी फिरोज खान उर्फ गब्बर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अमृत महोत्सव के तहत आजादी का जश्न मनाया गया।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि ये वो ही धन्नीपुर मस्जिद परिसर है जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी है।वही ट्रस्टी अरशद अफजल खान ने कहा कि मस्जिद के नक्शे के लिए एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नक्शा पास हो जाएगा और मस्जिद बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।मस्जिद में दो हजार लोग नमाज पढ़ सकेंगे।

एक कमनुटी किचन भी होगा जिसमें 1000 लोग मुफ्त खाना खा सकेंगे और एक चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण भी होगा जिसमें फ्री इलाज किया जाएगा। दरअसल राम मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya