ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार पुजारी की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

मिल्कीपुर-फैजाबाद।  हलियापुर थाना अंतर्गत डोभियारा मजरे पूरे सहन में साईं बाबा मंदिर के पुजारी 70 वर्षीय राजाराम दास सुबह पिठला की ओर से साइकिल  से इटौंजा गांव की ओर कहीं भंडारे में जा रहे थे उसी बीच फैजाबाद रायबरेली राजमार्ग पर रायबरेली की ओर से आ रही मौरंग लदी तेज रफ्तार ट्रक यूपी 42 एटी 7654 ने जोरदार टक्कर मारा जिससे बाबा बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े और ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा फिलहाल चैराहे पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने एक्सीडेंट की  सूचना 108  एंबुलेंस को दी लेकिन  एंबुलेंस  घटनास्थल पर  नही पहुंच सकी बाबा की हालत गंभीर देखते हुए  डायल 100 पुलिस ने अपनी ही गाड़ी से बाबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गये जहां पर डॉक्टरों ने बाबा की हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया।  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौरंग लदी ट्रक एवं चालक को  पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष कुमारगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़े  गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि में 101 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya