in ,

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला मशाल जुलूस

लामबंद कर्मचारियों ने डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए )के बैनर तले लामबंद कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। रेलवे यूनियन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध विभिन्न संगठनों में कार्यरत कर्मचारियों के जुलूस का नेतृत्व अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या एवं कामरेड हीरालाल शाखा मंत्री एनआरएमयू ने किया। मशाल जुलूस हेमुकालानी तिकोनिया पार्क तहसील सदर अयोध्या से कलेक्ट्रेट गेट पहुंच कर जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जुलूस में अश्वनी कुमार तिवारी मंडल उपाध्यक्ष एनआरएमयू, अंजुम मुख्तार खान शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू, राजकुमार मिश्रा जनरल सेक्रेटरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, योगेश श्रीवास्तव मंडल मंत्री वाणिज्य कर विभाग, उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राम प्रकाश सिंह जिला मंत्री, डॉ राजेश कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, कमला प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,संजय पासवान, डेनियल भारती ,अमरनाथ पांडे जिलाध्यक्ष यूपी लेखपाल संघ ,अभय दुबे जिला मंत्री स्वास्थ विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, अरुण मोहन जिला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ, विक्रम सिंह जिला मंत्री ,रामानुज मौर्य क्षेत्रीय मंत्री डिप्लोमा इंजीनियर संघ, नरेश शुक्ला ,महेश चंद तिवारी ,धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी अनिल कुमार प्रजापति जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, वीरेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश बिहारी जिला अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संघ राकेश कुमार गौतम जिला अध्यक्ष पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ, अरविंद कुमार सिंह उद्यान विभाग ,अवधेश प्रताप मिस्र मंडल अध्यक्ष बोरिंग टेक्नीशियन संघ ,संजय सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रेम वर्मा ,पंकज कुमार मिश्रा, विजय रावत, हरिश्चंद्र सिंह गुड्डू, रेलवे संगठन के कामरेड संजीव कुमार , कामरेड बीवी सिंह ,रमाकांत यादव , कामरेड राजकुमार प्रिंस , चुन्नू अली, डीके त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, रंजीत सिंह सत्येंद्र प्रकाश पांडे श्रीराम मौर्या संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

समर कैम्प भी नही है फैमिली ट्रिप का विकल्प : डा. आलोक