-मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने अयोध्या में शुरू की विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा

अयोध्या। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने शनिवार को मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अयोध्या, में अपनी डेडिकेटेड ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इन सेवाओं का शुभारंभ डॉ. शशांक चौधरी, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. शशांक चौधरी हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अयोध्या में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. शशांक चौधरी, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा कि “कैंसर के सफल उपचार में समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे मरीजों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित होते हैं।
इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी जैसी आधुनिक प्रगति ने जटिल मामलों में भी नई उम्मीद जगाई है। शुरुआती लक्षणों को पहचानना और निवारक उपाय अपनाना, जीवन दर और जीवन की गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाता है। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत अयोध्या की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ. शशांक, ने आगे कहा, “ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति के साथ आज उपचार अधिक सटीक, कम इनवेसिव और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार होता जा रहा है। इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और नवीनतम उपचार विकल्पों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने इलाज के बारे में बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और आधुनिक उपचार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया है। अब मरीज अपने ही शहर में अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।