श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद यज्ञ स्थल व पंडाल में लगी आग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-फायर बिग्रेड ने बुझायी आग, यज्ञ में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न जगहों से आए थे हजारों श्रद्धालु


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के सरयू तट पर स्थित राजघाट में बक्सर के संत जीयर स्वामी के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को हुई। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ स्थल व उसके पंडाल में आग लग गयी। देखते ही देखते यज्ञ स्थल के बड़े परिसर को आग ने अपनी चपेट ले लिया। यहां से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। यहां मौजूद फायर बिग्रेड की टीम ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद अन्य टैंकर भी मौके पर पहुंच गये तथा आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया। महायज्ञ में देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन कोई भी जनहानि व समाचार लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विशाल महायज्ञ का आयोजन कराया गया था, जिसमें पूर्णाहुति थी। यहां पर आग लगने की जानकारी मिली। आग लगने की वजह से यज्ञशाला का पंडाल जलने लगा। यहां फायर व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा गया। हालांकि यहां पर फायर बिग्रेड का एक वाहन पहले से मौजूद था। तत्काल आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया।

यज्ञशाला पूर्णाहुति होने की वजह खाली हो गई थी। अधिकांश लोग वहां से बाहर निकल चुके थे। उसके करीब एक घंटे के बाद आग लगी। जिसकी वजह से आग की चपेट में कोई व्यक्ति अथवा पशु नहीं आया। आग की चपेट में बगल स्थित गौशाला का कुछ हिस्सा आया था। जिसको समय रहते बुझा दिया गया। वहां के सभी पशुओं को रेस्क्यू किया गया। किसी प्रकार से कोई जनहानि अथवा पशु हानि नहीं हुई। जो बसें अथवा गाडियां यहां पर है, उससें लोगो को भेजवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से बालिका अगवा का सुराग नहीं, जीआरपी ने मांगी मदद

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नदी के किनाने यज्ञ व कथा का कार्यक्रम चल रहा था। इसको लेकर यहां पर पुलिस व फायर बिग्रेड की ड्यूटी लगातार लगी हुई थी। यज्ञशाला के पास आग लगने की जानकारी मिली। तत्काल यहां पर मौजूद फायर बिग्रेड व फोर्स के द्वारा आग पर काबू प्राप्त करने का प्रयास शुरु कर दिया गया। अतिरिक्त फायर टैंकर व फोर्स यहां तत्काल पहुंचा।

यज्ञशाला के अलावा गौशाला में भी आग की सूचना मिली। फायर टैंकर के द्वारा आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार किसी प्रकार की कोई जनहानि संज्ञान में नहीं आयी है। जहां आग लगी है, वहां फायर बिग्रेड के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।। इसके अतिरिक्त कथा में जो लोग आए हुआ है, उनकी दिक्कतों का ख्याल रखा जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रभु राम की कृपा है, बड़ी घटना होने से बची है। कोई जन हानि नहीं हुई है। प्रशासन भी समय से पहुंच गया था। श्रद्धालुओं को वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya