ट्रैक्टर की बैटरी के साथ तीन गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले की महराजगंज थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से ट्रैक्टर की एक बैटरी बरामद की है। थानाध्यक्ष महराजगंज अनुपम मिश्रा ने सोमवार को बताया कि ट्रैक्टर की बैटरी को चोरी की शिकायत अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।

विवेचना में जुटी उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव की टीम ने बेलसण्डी नहर पुलिया के पास से फुलचन्द्र निवासी बेलसण्डी एवं आशु व सालिकराम निवासीगण बाकरगंज थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बैटरी बरामद की है और तीनों का चालान किया है।

 

इसे भी पढ़े  अयोध्या में गैस्ट्रो और लिवर ओपीडी सेवाएं देगा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya