इस बार भी अनोखे अंदाज में मनेगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

युवा सपा नेता डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू कर रहे 80 दिवसीय जन्मोत्सव मनाने की तैयारी

अयोध्या। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन राम नगरी अयोध्या में अनोखे अंदाज में मनाने की तैयारी सामाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू कर रहे है।
राजनीति में अपने चरखा दावों के लिए हमेशा से चर्चित रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 22 नवम्बर को 80 वर्ष के हो रहे है।अपने राजनीतिक जीवन के सफर में शायद मुलायम सिंह यादव का ये बेहद यादगार जन्मदिन होने वाला है। जहाँ एक तरफ भाई शिवपाल सिंह यादव बड़े भाई के जन्मदिन को धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाने की तैयारी जोर शोर से कर रहे है और अपने पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर बाकायदा इसके लिए निर्देशित कर दिया है।वही समाजवादी पार्टी भी मुलायम सिंह यादव जी को इस बार उनके जन्मदिन पर ऐतिहासिक कार्यक्रम कर नेता जी को खुश रखने के लिए हर संभव तैयारी कर रही है, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी अपने नेता का जन्मदिन बेहद यादगार तरीके से मनाने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया है।

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के युवा नेता जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष और खांटी समाजवादी नेता जय शंकर पाण्डेय के पुत्र डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू वैसे तो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पिछले 5 वर्षों से बेहद अनोखे और सामाजिक समरसता को पिरोए हुए मनाते है,जन्मोत्सव कार्यक्रम की सबसे खास बात ये होती है कि मुलायम सिंह जितने वर्ष के होते है उतने दिवस तक उनका जन्मदिन विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यो को समाहित किये हुए मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या को कूड़ा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी एसबीआई फाउंडेशन

इस बार नेता जी मुलायम सिंह यादव के 80 वर्ष के होने पर 22 नवम्बर से शुरू होकर 9 फरवरी तक इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू कहते है कि नेता जी मुलायम सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीबों असहायों की सेवा, जरुरतमंदो की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके पढ़ाये हुए पाठ को हम समाजवादी नौजवान सदैव आत्मसात करते है। हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में नेता जी के पदचिन्हों पर चलकर सदैव जरुरतमंदो की हर संभव मदद की और आज भी कर रहे है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी नेता जी का जन्मदिन 80 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें 80 नौजवानों द्वारा रक्तदान, 80 प्रमुख मंदिरों में आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से नेता जी के यसस्वी,दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य के लिए यज्ञ, हवन पूजन,दरगाहों पर चादर चढ़ाकर दुआ,गरीबों असहायों के लिए भोजन वितरण, भंडारा,पौधरोपण और नेता जी के जीवन पर विचार गोष्ठियों का आयोजन 80 दिनों तक किया जाएगा।।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya