हिन्दी पखवाड़ा समारोह का हुआ शुभारम्भ
अयोध्या। आकाशवाणी व दूरदर्शन केन्द्र फै़ज़ाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 27 सितम्बर 2019 तक हिन्दी पखवाड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार दिनांक 13 सितम्बर 2019 को पखवाड़ा के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम प्रमुख एवं हिन्दी अधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया एवं हिन्दी के प्रचार प्रसार मे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डाला।
आकाषवाणी फैजाबाद के उपनिदेशक अभियान्त्रिकी एवं केन्द्राध्यक्ष आर0 एम0 मिश्रा ने आकाशवाणी महानिदेशक एफ0 शहरयार व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पति का हिन्दी दिवस पर संदेश पढ़कर सुनाया। श्री मिश्रा ने आकाशवाणी व दूरदर्शन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हिन्दी को अपने कार्य व्यवहार में षामिल करने पर जोर दिया। श्री मिश्रा ने हिन्दी के प्रति अपने प्रेम को एक रचना के माध्यम से व्यक्त किया।
समारोह की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता थी राजा मोहन गर्ल्स पी0जी0कालेज की हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डॉ. सुधा राय। श्रीमती राय ने विश्व में हिन्दी भाषा के बढ़ते महत्व, हिन्दी भाषा के प्रति हम सबका कर्तव्य, हिन्दी के प्रचार प्रसार में मीड़िया की भूमिका इत्यादि पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी अवसर पर अम्बेड़करनगर के युवा कवि सन्नी गुप्ता ने हिन्दी पर अपनी रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम का संचालन प्रसारण अधिशासी श्रीमती सरस्वती पाठक ने किया। इस अवसर पर दूरदर्शन के सहायक अभियन्ता रस्तोगी, आकाशवाणी के सहायक अभियन्ता रामसूरत, अनिल कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, जितेन्द्र सिंह, कुलदीप वर्मा, जेगिन्दर सिंह जाटव, बृजेश कुमार, विनोद चौधरी, कुँवर बहादुर यादव, विमल कुमार, संजय कुमार गुप्ता, रामानन्द चौधरी, सुशील पाण्डेय, विजय बाल्मीकि, निखिल कुमार, कृश्ण चन्द्र यादव एवं रामधीरज यादव उपस्थित थे।