लोस चुनाव में बीजेपी को अकेले हराने का किसी में नहीं है दम: फूलचन्द यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मण्डल प्रभारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फैजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले हराने का किसी पार्टी में दम नहीं है यदि भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है तो एक महा गठबंधन बनाना पड़ेगा। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सम विचारधारा वाले राजनैतिक दलों से गठबंधन कर सकता है यह विचार शाने अवध सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डल प्रभारी व फैजाबाद अयोध्या लोकसभा चुनाव के घोषित लोकसभा प्रत्याशी फूलचन्द यादव ने व्यक्त किया।
मोर्चा के मण्डल प्रभारी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद मण्डल प्रभारी ने शाने अवध में उन्होंने कहा कि प्रदेश के 68 जिलों में संगठन तैयार किया जा चुका है 12 मण्डल अल्पसंख्यक प्रभारी की नियुक्ति हो चुकी है मोर्चा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार महंगाई, सामाजिक असमानता, साम्प्रदायिकता, बढ़ते अपराधों को रोंकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का जो दावा किया था वह खोखला साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश में सम विचारधारा वाले दलों को एक महागठबंधन बनाना होगा तभी हम सरकार बना पायेंगे। भविष्य में महागठबंधन विकल्प बनेगा। उन्होंने साफ किया कि हम किसी भी सूरत में भाजपा से हाथ नहीं मिलायेंगे जबकि यह भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को जो सरकारी आवास आवंटित किया गया है उसपर गलत बयानबाजी कर रहे हैं कहीं भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष का जुड़ाव भाजपा से नहीं है और न ही भविष्य में रहेगा। पत्रकार वार्ता में मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित यादव, महेन्द्र यादव, चंदन यादव, राजकुमार यादव, जगदेव यादव, विनोद यादव, बमबम यादव, अनिल सिंह राना, नफीस मिर्जा , मोहम्मद शोएब, अभिजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya