चोर हर जगह होते हैं, इससे मंदिर की गरिमा कम नहीं होती : अनुपम खेर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नई फ़िल्म श्री रामभूमि की शूटिंग के लिए अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचे। शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी स्थान पर गलत प्रवृत्ति के लोग हो सकते हैं, लेकिन इससे उस स्थान की पवित्रता या गरिमा कम नहीं होती। उन्होंने कहा, “चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर का सम्मान कम नहीं हो जाता। जिस मंदिर को बनने में 500 साल लग गए, उसकी प्रतिष्ठा कुछ लोगों की हरकतों से प्रभावित नहीं हो सकती।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी के घर में चोरी होती है तो दोष चोर का होता है, घर का नहीं। इसी तरह मंदिर में हुई चोरी के लिए मंदिर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को इस बात को समझना चाहिए। अनुपम खेर ने आगे कहा कि श्रद्धालुओं ने भगवान को जो चढ़ावा अर्पित किया, वह किसी लाभ या सुरक्षा की अपेक्षा से नहीं, बल्कि अपनी आस्था और श्रद्धा के भाव से किया था। उन्होंने कहा, “लोगों ने भगवान को दान रिश्वत के तौर पर नहीं दिया था कि बदले में भगवान उसकी रक्षा करेंगे। यह श्रद्धा का विषय है और उसी भाव से इसे देखा जाना चाहिए।”

इसे भी पढ़े  पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गये ठाकुर प्रसाद वर्मा

उन्होंने बताया कि अयोध्या में उनकी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने रामलला के दर्शन कर फिल्म की सफलता और मंगलमय शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya