-पुलिस के साथ पीएसी तैनात
सोहावल-अयोध्या। मोकलपुर में स्थापित लगभग 100 वर्ष पुराना राम जानकी मंदिर महंती को लेकर दो उत्तराधिकारियों के बीच अखाड़ा बन चुका है। बुधवार को यहां जबरन कब्जे की आशंका से भयभीत एक पक्ष ने जिलाधिकारी से सुरक्षा के लिए गुहार की।धार्मिक संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ एक टुकड़ी पी ए सी तैनात कर दी हैं। मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
आरोप है कि गांव में स्थित सत्यनाम ज्ञान योग आश्रम मोकलपुर बाबा का पुरवा की स्थापना लगभग 100 वर्ष पहले की गई थी। इसमें भगवान राम जानकी की मूर्तियां स्थापित होने के साथ-साथ पूर्व महंथों की समाधि बनी। मंदिर के पास लगभग 500 बीघा से ज्यादा की आराजी है। परंपरा के आधार पर महंथ धर्मेंद्र दास शास्त्री वर्तमान में मंदिर के महंत हैं। यह ब्राह्मण समाज से आते हैं। दूसरी ओर महंत शिव प्रकाश दास यादव समाज से आकर एक महज्जर नामा के आधार पर महंती को लेकर अपना दावा पेश कर रहे हैं। जिसे धर्मेंद्र दास फर्जी बताते हैं।
फलाहारी बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले दूसरे पक्षकार धर्मेंद्र दास पर आरोप लगाते हुए जातिगत समूह गठित कर जबरन मंदिर पर कब्जा करने की आशंका से पहले महंत ने शिकायत जिलाधिकारी के यहां दर्ज कराई और न्यायालय में वाद चलने का हवाला दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन हरकत में आ गया। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ एक टुकड़ी पीएससी भी मंदिर में तैनात कर दी गई है।