सरयू के किनारे बाँध बनने का रास्ता हुआ साफ

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-गुप्तार घाट से मंगलसी तक लगभग 8 किलोमीटर तक बंधे का निर्माण होना है

सोहावल। राम मंदिर और पर्यटन से जुड़ी गुप्तार घाट से लेकर रौनाही बंधा राम नगर धौरहरा तक प्रस्तावित सरयू के किनारे बनने वाले बांध के निर्माण का रास्ता धीरे धीरे साफ होने लगा है। इसके रफ्तार पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। निर्माण में आने वाली बाधा शासन स्तर से एक एक कर हटाने की प्रक्रिया परवान चढ़ने की बात विभाग के अभियंता भी करने लगे है।

सरयू नदी में क्रूज के जरिए पर्यटकों को राम मंदिर परिक्षेत्र के चारों ओर घुमाने के लिए नदी के किनारे बनाए जाने वाले बांध और इस पर बनने वाली दो लेन की पक्की सड़क निर्माण को अब पर लगना शुरू हो गया है। वर्ष भर पहले इसके लिए हुई भूमि की सर्वे पर विभाग भी मुहर पर लगा चुका है। इसके अभियंताओं की माने तो पहले गुप्तार घाट से मंगलसी तक लगभग 8 किलोमीटर तक बंधे का निर्माण होना है इसी पर सड़क तैयार होगी। इसे बनाने में कंटोमेंट बोर्ड को अपने क्षेत्र में कुछ एतराज था आपत्ति जताई थी। जिसे सहमति के आधार पर अब हल कर लिया गया है।

जल्द ही भूमि की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू हो सकता है। अधिकतम जल स्तर के चिन्हांकन और सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। कंटोनमेंट बोर्ड की थोड़ी आपत्ति थी वह भी अब समाप्त हो गई है। भूमि की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है इसके बाद निर्माण शुरू हो सकता है।यह बात बीते शनिवार को शशिकांत प्रसाद अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अयोध्या ने कही। जो पत्रकारों के पूंछे गये सवाल का जबाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव :सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने किया नामांकन

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya