कृषि विवि में चल रही परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया।

विगत 2 वर्षों से विश्वविद्यालय का शिक्षा सत्र समयानुसार संचालित करा कर समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने का पूरे देश में इतिहास स्थापित करने वाले कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे मिड टर्म की परिक्षा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ वेद प्रकाश, पूर्व अधिष्ठाता डॉ वी एन राय ,सह अधिष्ठाता डॉ सुशील कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा, डॉ नवाज अहमद खान, डॉ आलोक कुमार सिंह आदि के साथ परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कोविड-19 के नियमों का पालन एवं नकल विहीन शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा रही है।

मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता को निर्देशित किया है कि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय से परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन करा लिया जाए, जिससे फाइनल परीक्षा का परिणाम पूर्व वर्षों की भांति ही समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके ।

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya