खो-खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में उत्तरी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयीय खो-खो पुरूष वर्ग प्रतियोगिता 22 नवम्बर से 26 नवम्बर  तक चलने वाली प्रतियोगिता के तीसरे दिन 24 नवम्बर को प्रथम सत्र में अवध विश्वविद्यालय एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, उतराखण्ड के बीच खो-खो प्रतियोगिता का मैच खेला गया। प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय इनिंग 6 अंकों से विजेता रही। वहीं दूसरा मैच अमृतसर व मेरठ विश्वविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें गुरु नानक देव अमृतसर एक इनिंग 8 अंको से विजेता रही। तीसरा मैच पंजाब विश्वविद्यालय और बी.आर. अंबेडकर वि.वविद्यालय आगरा के बीच खेला गया जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय एक इनिंग और 14 अंकों से विजेता घोषित हुई। पूरे प्रतियोगिता आयोजन के पर्यवेक्षक एस. एन. सिंह (एआईयू ऑब्ज़र्वर) ने बहुत ही सूक्ष्मता से प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
खो-खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि भारतीय ओलिम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए खो-खो मैदान की तारीफ करते हुए कहा कि खेल इंडिया के तहत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के आयोजन के लिए इस स्टेडियम को वरीयता दी जायेगी तथा इसके विकास हेतु हर सम्भव वित्तीय मदद भी उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक, राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबाल के जीतेंद्र सिंह बबलू की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को रोमाचंक बना दिया। क्रीड़ा आयोजन सचिव डॉ. संतोष गौड़ एवं आयोजन समन्वयक डॉ मुकेश कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में के. के. एफ. आई. के निर्णायको में संतोष सिंह, राजेश कुमार वर्मा, विनोद पटेल, राम बहादुर पाल, नवनीत वर्मा, सरवरे आलम, राजन सिंह, के.के. मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, अरविंद यादव, चंद्रभान सिंह, मंजीत कुमार अमरजीत यादव चंद्रशेखर, ब्रजेश यादव, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच का संचालन डॉ. अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम जोशी ,डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. संघर्ष सिंह, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. राजेश सिंह कर्मचारी अध्यक्ष, देवेंद्र वर्मा ,मेडिकल टीम, स्वयं सेवी और बहुत संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya